भदोही 05 जनवरी 2026ः- जिलाधिकारी शैलेष कुमार व पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक द्वारा राजकीय धान क्रय केन्द्र वि-पैक्स घोसिया व घोसिया किसान सेवा सहकारी समिति का निरीक्षण किया गया। खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में मूल्य समर्थन योजनान्नगर्त धान खरीद हेतु जिले में कुल 30 क्रय केंद्र संचालित है जिसमे 15 खाद्य विपणन के, 14 पी. सी. एफ के तथा 01 भारतीय खाद्य निगम का धान क्रय केंद्र संचालित है।
जिलाधिकारी के निरीक्षण के समय धान क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले। जिला खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने अवगत कराया कि जनपद का धान क्रय लक्ष्य 35000 मी० टन है। गत वर्ष लगभग 20000 मी० टन धान खरीद की गयी थी। क्रय केन्द्र प्रभारी घोसिया द्वारा बताया गया कि 2046 कुन्तल धान की खरीद हुई है। यूरिया, डीएपी, एनपीएस, पोटास केन्द्र पर उपलब्ध है। मौके पर धान विक्रय करने आये 02 कृृषकों से जिलाधिकारी ने जानकारी लेते हुए उनका हाल चाल पूछा।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धान क्रय नीति का अनुपालन कर जनपद में धान क्रय किया जाये। किसी भी दशा में कृषको को क्रय केंद्र से वापस न किया जाये। बिचौलियों से खरीद किये जाने की जानकारी होने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी। किसानो से सम्पर्क कर धान क्रय में प्रगति लायी जाए। कृषको के पंजीकरण में भी प्रगति लाये एंव संबंधित तहसील से सत्यापन भी तत्काल कराया जाये।
सभी धान क्रय केन्द्रो का सतत निरीक्षण नोडल अधिकारियों से कराया जाये। जिलाधिकारी ने कृषको से अपील की कि कृषक भाई अपना धान केवल सरकारी धान क्रय केन्द्रो पर विक्रय करे एंव समर्थन मूल्य रु2369 प्रति कुंतल का लाभ प्राप्त करे। इस मौके पर उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी, ए आर कोऑपरेटिव रामप्रकाश, जिला सूचना अधिकारी डॉ पंकज कुमार एवं संबंधित आधिकारिक उपस्थित रहे।







