चन्दौली डीडीयू नगर
ऑटो रिक्शा चालक वेलफेयर एसोसिएशन मुगलसराय के नंबर टेकर पद के लिए मतदान हुआ। यह चुनाव आरपीएफ और जीआरपी की कड़ी निगरानी में एसोसिएशन के अध्यक्ष रामजी मिश्रा के नेतृत्व में संपन्न कराया गया।
दो पदों के लिए कुल चार प्रत्याशी मैदान में थे। इस चुनाव में 565 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव परिणाम शाम तक आने की उम्मीद थी।
दोपहर तक 390 मत डाले जा चुके थे। चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी पुष्पराज, भारती, इम्तियाज सेठ, अशोक सोनकर, राज खान, वीरेंद्र पटेल, उत्तम राय, मनन पांडेय और गुलाब यादव सक्रिय रूप से शामिल रहे।
चुनाव में गुड्डू यादव (चुनाव चिन्ह: उगता हुआ सूरज) ने 299 मतों के साथ जीत हासिल की। सुदामा प्रसाद गुप्ता ‘मंटू’ (चुनाव चिन्ह: चश्मा) 296 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। अन्य दो प्रत्याशी भी मैदान में थे।
चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जीआरपी और आरपीएफ के जवान मुस्तैद रहे, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
विजेता गुड्डू यादव ने कहा कि ड्राइवरों के आशीर्वाद और प्यार से वह सातवीं बार नंबर टेकर बने हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि वह पूरी ईमानदारी से ड्राइवरों के सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहेंगे।
सुदामा प्रसाद गुप्ता ‘मंटू’ ने कहा कि वह हमेशा ड्राइवरों के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और उनकी मांगों को पूरा करने का प्रयास करेंगे।
जीआरपी, आरपीएफ और चुनाव अधिकारियों की देखरेख में चुनाव पूरी तरह संपन्न हुआ। चुनाव परिणामों के बाद लोगों में हर्ष और उल्लास देखा गया। विजेता प्रत्याशियों को बधाई देने के लिए काफी संख्या में भीड़ उमड़ी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







