चित्रकूट में जिला पंचायत ने बिना नक्शा स्वीकृत कराए व्यावसायिक दुकानों, भवनों का निर्माण और अवैध प्लॉटिंग करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। अपर मुख्य अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि अधोहस्ताक्षरी और अधीनस्थ स्टॉफ द्वारा निरीक्षण किया जा रहा है।
जिन्हें नोटिस जारी:
– ए०के०ड्रीम सिटी और राधे कुंज प्रापर्टी को अन्तिम नोटिस चस्पा।
– ए०एस०एम० लैण्ड डिवलपर्स प्रा०लि० और आर०बी० इन्फ्रा को नोटिस पंजीकृत डाक से भेजा गया।
– सुषमा स्वरूप इण्टर नेशनल स्कूल, अशोह को नोटिस दिया गया।
चिन्हित स्थल:
– कर्वी पहाडी रोड, लोढवारा, भरतकूप मन्दिर मार्ग, चित्रकूट बांदा मार्ग पर कई स्थल।
अब सम्बन्धित व्यक्तियों को नोटिस जारी कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।







