दिनांक 24 दिसंबर 2025 को इम्पीरियल पब्लिक स्कूल अस्सी वाराणसी ने अपना वार्षिक खेल उत्सव “आरोहण” का आयोजन किया । संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के विशाल खेल प्रांगण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉo प्रद्युम्न घोष,प्रोफेसर मेकैनिकल इन्जीनियरिंग, आईo आईo टीo बीo एचo यूo वाराणसी तथा विशिष्ट अतिथि कर्नल संदीप शर्मा आईo ओo सीo नगर निगम वाराणसी थे।

खेल दिवस में प्री-नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। दिन के कार्यक्रम की शुरुआत से पूर्व मुख्य अतिथि महोदय द्वारा फ्लैग होस्ट एवं दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के परंपरानुसार विद्यालय के अध्यक्ष,निदेशक एवं प्रधानाचार्य महोदय द्वारा मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया तत्पश्चात स्कूल शुभंकर “आरोहण” का अनावरण मशाल जलाकर मुख्य अतिथि द्वारा किया गया।
स्कूल के चार सदनों ने अपने-अपने सदस्यों का उत्साहवर्धन किया। प्रोफेसर घोष के द्वारा अपराह्न 12:55 बजे गुब्बारों को आकाश में उड़ाया गया । स्कूल एंथम के पश्चात दिवस के कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।गोपेश्वर प्रताप सदन,राजेंद्र प्रताप सदन,कृष्ण प्रताप सदन,गुरु प्रताप सदन द्वारा मार्च पास्ट के माध्यम से अतिथि को सम्मान दिया गया ।

मार्च पास्ट के बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा वार्षिक प्रगति प्रतिवेदन वर्ष- 2025 पर विचार व्यक्त करते हुए विद्यालय के सांस्कृतिक उपलब्धियों तथा शैक्षणिक उपलब्धियों से आगंतुकों को अवगत कराया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विद्यालय के निदेशक ने विद्यालय के नौनिहालो के सर्वांगीण विकास की ओर इंगित करते हुए आदरणीय महाराज तथा महारानी साहिबा के आदर्श वाक्य “वर्दी ग्लोबल सिटिजन ” को साकार करना

हम सभी का लक्ष्य बताया महाराज कुमार के कथनानुसार 21वीं सदी में विश्व में बढ़ते हुए आधुनिकीकरण की शिक्षा को ग्रहण करने में विद्यार्थी सक्षम हो तथा उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं रोबोटिक्स जैसे आधुनिक विषय क्षेत्र में योगदान की अपेक्षा की । वहीं मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रद्युम्न घोष ने खेल को शिक्षा का एक महत्वपूर्ण अंग बताया । जिसके माध्यम से विद्यार्थियों के आत्म बल में न केवल वृद्धि होती है ;

अपितु राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना भी जागती है । उन्होंने विभिन्न खेलों में प्रतिभा कर रहे चयनित प्रतिभागियों को उनकी वरीयता के अनुसार मेडल पहनाकर तथा प्रशस्ति-पत्र से उनका सम्मान किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम के समापन से पूर्व कार्यक्रम सचिव ने बताया कि गैर-भागीदारी वाले बच्चों के अलावा माता-पिता ने भी अपने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कार्यक्रम के समापन की औपचारिक घोषणा करते हुए विद्यार्थियों में मिष्ठान वितरित कराया ।











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629