चकिया (चंदौली)
पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह की जयंती नगर के वार्ड नंबर 7 स्थित भारतीय जनता पार्टी के नेता मुकेश चोबे के आवास पर श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा, भाजपा नेता दीपक चौहान के नेतृत्व में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने चौधरी चरण सिंह के तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन, विचारों एवं किसान हित में किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर सभासद रवि गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि चौधरी चरण सिंह का संपूर्ण जीवन किसानों, ग्रामीण समाज और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा।

वहीं भाजपा नेता दीपक चौहान ने कहा कि चौधरी चरण सिंह ने देश के अन्नदाता को सम्मान दिलाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उनका सादगीपूर्ण जीवन और ईमानदार नेतृत्व आज की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में सभासद रवि गुप्ता, दीपक चौहान, शुभम मोदनवाल, पुल्लर गुप्ता, अमन दुबे, रोहित यादव, राजू चौहान सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर











Users Today : 13
Users This Year : 24852
Total Users : 37445
Views Today : 16
Total views : 73648