वाराणसी
हाल के दिनों में हाइवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देश पर हाइवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। आदेश के अनुपालन में वैभव बांगर, अपर पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन के निर्देशन में तथा अजय श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब के नेतृत्व में थाना मिर्जामुराद क्षेत्रान्तर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर यह अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान ढाबों के पास और अन्य स्थानों पर खड़े अवैध वाहनों व ढाबा संचालकों की जांच की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को मजबूत करना, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना और दुर्घटनाओं की रोकथाम करना था। जांच के दौरान पुलिस ने 114 डम्पर वाहनों का चालान किया, 8 डम्पर वाहनों को सीज़ किया गया तथा एक ढाबा संचालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस टीमों ने चालकों को चेतावनी दी कि भविष्य में अवैध पार्किंग या लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। गोमती ज़ोन पुलिस ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। हाइवे पर गश्त और निगरानी को और सघन किया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। आमजन से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग दें।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 7
Users This Year : 24725
Total Users : 37318
Views Today : 12
Total views : 73450