निवेदन के साथ अवगत कराना है कि इस त्योहारी मौसम में प्रशासन द्वारा उपरोक्त विषयक निर्णय लिया जाना सर्वथा अनुचित है। उक्त मार्ग बन्द होने से सैकड़ो दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है और व्यापारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। साथ ही वाराणसी के बी०एच०यू० हास्पिटल आने वाले चार पहिया मालिकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अतः श्रीमान् जी से अनुरोध है कि प्रशासन द्वारा मार्ग बन्द करने के निर्णय को तत्काल जनहित में चालू करने का निर्देश देने की कृपा करें। उक्त के लिए स्थानीय नागरिक व दुकानदार आपके सदैव आभारी रहेंगे।
रिपोर्ट धनेश्वर साहनी











Users Today : 62
Users This Year : 24836
Total Users : 37429
Views Today : 100
Total views : 73629