सिंचाई विभाग के बाबू पर वन विभाग का शिकंजा: सागौन का पेड़ काटने पर मुकदमा, जुर्माने की कार्यवाही शुरू

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सिंचाई विभाग सिगरा में तैनात बाबू नारायण दुबे द्वारा बिना अनुमति सागौन का पेड़ काटने के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नारायण दुबे ने बिना किसी विभागीय अनुमति के सागौन के पेड़ की कटाई कर दी थी। शिकायत मिलने पर वन विभाग की टीम ने स्थलीय जांच की और कटान की पुष्टि होने पर तत्काल मुकदमा दर्ज किया गया।

यह कार्रवाई आरसी संख्या 60/2026-27 के तहत उत्तर प्रदेश वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 के अंतर्गत की गई है। विभाग द्वारा दिनांक 18/10/2026 को मुकदमा दर्ज कर अब जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।

वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति वृक्ष कटान पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई