एसीपी यातायात के नेतृत्व में पीसीएफ प्लाजा, मिंट हाउस चौराहा के निकट सड़क किनारे अवैध रूप से खड़ी टूरिस्ट बसों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने अतिक्रमण कर खड़ी बसों के चालान किए और लगभग आधा दर्जन वाहनों को क्रेन की मदद से उठाकर टीपी लाइन में सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस द्वारा उद्घोषणा कर लोगों को चेतावनी दी गई
कि यदि कोई व्यक्ति दोबारा अतिक्रमण करेगा या नियमों का उल्लंघन करेगा तो उसके विरुद्ध आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस कार्रवाई में इंस्पेक्टर कैंट शिवाकांत मिश्रा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनुराग त्यागी, चौकी प्रभारी नदेसर सुमित पाण्डेय, उपनिरीक्षक आशीष श्रीवास्तव, प्रवेश कुंतल, कांस्टेबल आशीष मिश्रा, अजय सिंह आदि पुलिसकर्मी भी सक्रिय रूप से मौजूद रहे।











Users Today : 64
Users This Year : 24838
Total Users : 37431
Views Today : 102
Total views : 73631