वाराणसी नई दिल्ली में कोर कमेटी की बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए वाराणसी के संपूर्णानंद पाण्डेय को अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन का राष्ट्रीय सचिव के पद पर मनोनीत किया और साथ ही कहा की पाण्डेय एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता है।जमीनी और प्रशानिक स्तर पे सभी पहलुओं को समझते है। संपूर्णानंद पाण्डेय ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव का दायित्व देने के लिए शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन का हृदय से आभार।
मै आश्वस्त करता हूं कि अपने देश में मानवाधिकार का जहां भी हनन होगा वहां मुझे उपस्थित पाया जाएगा,।समाज के साथ मिलकर कभी भी किसी को कोई तकलीफ नहीं होगी। प्रशासन स्तर पर भी सभी के अधिकार के लिए जरूरत पड़ेगा तो संगठन उपस्थित रहेगा।संगठन की तरफ से अमित तिवारी ,कैलाश चंद्र पाण्डेय,प्रोफेसर शंकर कुमार मिश्र,संजय दुबे ,राजू चौबे ,अजय मिश्रा , कल्पना दुबे आदि ने बधाई दी।







