राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में आयोग के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारियों का चयन किया गया। इस बैठक में ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से पत्रकारों ने भाग लिया।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग में जिन पत्रकारों को जिम्मेदारी दी गई है, उनके नाम है- निशिकांत राय (राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक, मुंगेर, बिहार), सत्य नारायण भट्ट (राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, द्वारका, नई दिल्ली), सुरेश कुमार शर्मा (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, जौनपुर, उत्तरप्रदेश), डॉ. प्रो. निशा कुमारी (राष्ट्रीय महासचिव, नई दिल्ली), सुदर्शन कुमार (राष्ट्रीय संयुक्त सचिव, मंगोलपुरी, नई दिल्ली), लव व्यास (राष्ट्रीय संगठन सचिव, सांताक्रुज, मुंबई), एस. एस. चंदेल (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, जयपुर, राजस्थान), विपिन कुमार राय (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, सिलीगुडी, पश्चिम बंगाल), विनय कुमार तिवारी (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, बोकारो, झारखंड)।
नियुक्त किये गये पत्रकार देश के अलग-अलग प्रदेशों में समाचार पत्र, पत्रिकाओं, न्यूज चैनल, डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। इस बैठक में आयोग के उद्देश्य को लेकर काम करने का संकल्प लिया गया। डॉ. जाकिर हुसैन एजुकेशन ट्रस्ट (रजिस्टर्ड) की ईकाई के रूप में राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग देश में पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम करेगा। आयोग के अध्यक्ष निशिकांत राय ने कहा कि संगठन के विस्तार करने की प्रक्रिया राज्यों में चल रही है, जल्द ही अन्य पदाधिकारियों एवं राज्य इकाई का गठन किया जाएगा। यह संगठन पत्रकारों के हितों के लिए एक बुलंद आवाज बनकर उभरेगा और सरकार तक पत्रकारों की मांगों को पहुंचाने का काम करेगा।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का उद्देश्य
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों को एकजुट करना, उनकी समस्याओं का समाधान करना, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना। पत्रकारिता के मानकों को बनाए रखना और प्रिंट, न्यूज़ चैनल के साथ-साथ वेब/डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी मान्यता दिलाना। पत्रकारों के लिए बीमा, प्रशिक्षण और कानूनी सहायता जैसी सुविधाएं प्रदान करवाना।
सभी पत्रकारों को एक मंच पर लाना और उनकी एकता को मजबूत करना। पत्रकारों से संबंधित मुद्दों और समस्याओं को सुलझाने के लिए सरकार और संबंधित प्राधिकरणों से संपर्क करना। पत्रकारों की सुरक्षा और उनके काम के लिए सम्मान सुनिश्चित करना, साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने की मांग करना।
पत्रकारिता की गुणवत्ता और निष्पक्षता बनाए रखना और बढ़ावा देना, और आचार संहिता के पालन को प्रोत्साहित करना। वेब और डिजिटल मीडिया में काम करने वाले पत्रकारों को भी पारंपरिक पत्रकारों की तरह मान्यता और सम्मान दिलाना। पत्रकारों को बीमा, प्रशिक्षण, कानूनी सहायता और अन्य कल्याणकारी लाभ प्रदान करना। लोकतंत्र को मजबूत करना: समाज को सूचित रखकर और सत्ता को जवाबदेह ठहराकर लोकतंत्र की मजबूती में योगदान देना।











Users Today : 64
Users This Year : 24838
Total Users : 37431
Views Today : 102
Total views : 73631