चन्दौली चकिया अखिल भारतीय किसान सभा के जिलाध्यक्ष परमानंद सिंह मौर्य के नेतृत्व में किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 23 सितंबर को सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की। यह मुलाकात जनकपुर माइनर की सफाई की मांग को लेकर की गई थी। किसानों की बातों पर संज्ञान लेते हुए,
अधिशासी अभियंता हरेंद्र कुमार ने संबंधित अधिकारियों को माइनर की सफाई के निर्देश दिए। इसके बाद, विभाग द्वारा जनकपुर बरहुवा से लेकर सुल्तानपुर के आगे तक माइनर की सफाई का कार्य कराया गया।प्रतिनिधिमंडल में भृगु नाथ विश्वकर्मा, अखिलेश द्विवेदी, अजय गुप्ता, मृत्युंजय पांडे, राजेंद्र यादव और नंदलाल मौर्य सहित अन्य किसान शामिल थे।











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633