जनगणना-2027 के द्वितीय चरण हेतु फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण का दूसरा दिन सम्पन्न

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रयागराज। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण-जनसंख्या की गणना की तैयारियों के क्रम में दिनांक 06 अक्टूबर, 2026 को शम्भूनाथ इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, झलवा, प्रयागराज में फील्ड ट्रेनरों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान जनपद प्रयागराज के सभी प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनरों को जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत सम्पन्न किए जाने वाले विभिन्न कार्यों, जनगणना की प्रक्रिया, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका तथा जनगणना संबंधी प्रपत्रों के संधारण एवं डिजिटल माध्यम से आंकड़ों के संकलन के संबंध में विस्तृत एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की जा रही है।

प्रशिक्षण प्राप्त करने के उपरान्त यही फील्ड ट्रेनर अपने-अपने स्तर पर प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे, जिससे जनगणना कार्य को निर्धारित मानकों एवं समय-सारिणी के अनुसार सम्पन्न कराया जा सके।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण का कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न कराया जाना है। इसके अंतर्गत स्व-गणना का कार्य दिनांक 16 नवम्बर से 30 नवम्बर, 2026 तक, जनसंख्या की गणना दिनांक 01 दिसम्बर, 2026 से 04 जनवरी, 2027 तक तथा पुनरीक्षण कार्य दिनांक 05 जनवरी से 09 जनवरी, 2027 तक सम्पन्न कराया जाना निर्धारित है।

प्रशिक्षण कार्यक्रम को सुचारु एवं सुरक्षित रूप से सम्पन्न कराने के लिए एम्बुलेंस तथा नगर निगम की टीम भी मौके पर तैनात रही। प्रशिक्षण स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की गई, जिससे प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे फील्ड ट्रेनरों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0)/जिला जनगणना अधिकारी, प्रयागराज तथा सहायक निदेशक/प्रभारी, प्रयागराज, जनगणना कार्य निदेशालय, लखनऊ सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में संचालित किया जा रहा है। प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनरों के माध्यम से जनपद के प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान कर जनगणना कार्य को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सम्पन्न कराया जाएगा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई