चहनियाँ /चंदौली मिशन शक्ति पांच अभियान के अंतर्गत हृदयपुर गांव स्थित कंपोजिट विद्यालय में शनिवार को महिला एवं बालिका सुरक्षा सम्मान स्वावलंबन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव ने गणित ओलंपियाड में प्रथम स्थान और पांचवें स्थान पर क्रमशः आराध्या यादव और दीपिका यादव को माल्यार्पण व मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षिका उमा चौबे ने तथा पावर एंजेल के रूप में अंशिका मौर्य कक्षा 8 मधु शर्मा कक्षा 7 एवं पायल प्रजापति कक्षा 6 अपने इस कार्यक्रम में जागरूक करने के लिए सबको सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया । प्रधानाध्यापक ने बताया की बालिकाओं को शिक्षा से समृद्ध करते हुए उन्हें जीवन कौशल तथा कौशल विकास की ट्रेनिंग देकर उन्हें अपने पैरों पर खड़ा करना है ताकि समाज में वह मजबूती के साथ अपने कार्य को कर सके
नंदकुमार शर्मा ने बताया कि विकासखंड चहानिया में 8 अक्टूबर को गणित ओलंपियाड की परीक्षा में 100 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें कंपोजिट विद्यालय हृदयपुर की छात्रा आराध्या यादव ने प्रथम स्थान तथा दीपिका यादव ने चौथा स्थान प्राप्त कर टॉप टेन में जगह बनाई इसके पश्चात जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता होगी जिसमें टॉप फाइव बच्चों का चयन कर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। उन्हें मिशन शक्ति के अंतर्गत सम्मानित किया गया ।इस अवसर पर इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक वीरेंद्र सिंह यादव, नंद कुमार शर्मा, बृजेश कुमारमिश्रा, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, उमेश, उमा चौबे, प्रदीप कुमार सिंह, रूबी सिंह, गौतम लाल, राम भजन राम ,सुशीला देवी ,विजय राज रवि तथा सभी छात्र छात्राएं उपस्थिति रहे!











Users Today : 1
Users This Year : 24840
Total Users : 37433
Views Today : 1
Total views : 73633