फुटियाॅ गांव के पूर्व प्रधान को हार्ट अटैक से मौत =बाइक से जाते समय हुआ हादसा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सैयदराजा(चंदौली)

फुटियाॅ गाँव के प्रधान की बेहद दुखदः घटना की खबर के आते ही फुटियाॅ गाँव में सन्नाटा पसर गया। घटना सोमवार की सायंकाल उस समय घटित हुई जब वह बाइक से सैयदराजा नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर-9 दुर्गा मंदिर के पास बाइक से जाते समय सोमवार की सायंकाल फुटियाॅ गांव के पूर्व प्रधान त्रिभुवन दुबे की अचानक हार्ट अटैक हो गया।

जिससे उनकी मौत हो गई। वे बाइक रोकते ही जमीन पर गिरे और तत्काल प्राण पखेरू उङ गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, फुटिया गांव के पूर्व प्रधान त्रिभुवन दुबे सोमवार शाम को बाइक से छत्रपुरा की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे सैयदराजा नगर पंचायत के वार्ड नंबर-9 में स्थित दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे, अचानक उनके सीने में तेज दर्द उठा। उन्होंने तुरंत बाइक रोककर नीचे उतरने की कोशिश की, लेकिन खुदको संभाल नहीं सके और सीधे जमीन पर गिर पड़े

उनके साथ बाइक पर मौजूद साथी ने तुरंत उन्हें संभाला और स्थानीय लोगों की मदद से पास में रखी एक चारपाई पर लिटाया। आसपास के लोगों ने उन्हें पानी पिलाकर संभालने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही मिनटों में उनकी सांसें थम गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया और रोते-बिलखते लोग मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल पर देखते ही देखते स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक त्रिभुवन दुबे फुटियाॅ गांव के पूर्व प्रधान रहने के साथ ही इलाके के चर्चित ब्राह्मण समाज के नेता सदानंद दुबे के छोटे भाई थे। उनके अचानक इस तरह चले जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्रथम दृष्टया यह साफ लग रहा है कि अचानक सीने में तेज दर्द उठने और हृदय गति रुकने की वजह से ही उनकी जान गई है। परिजन बिना किसी देरी के उनके पार्थिव शरीर को अपने साथ घर ले गए, जहां आगे की अंतिम क्रियाओं की तैयारी की जा रही है।

घटना के बाद से ही पूरे क्षेत्र में मातम् पसर गया ।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई