
चन्दौली सकलडीहा
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सकलडीहा पीजी कॉलेज के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा संस्थान नवाचार परिषद (IIC) के सहयोग से सोमवार को महाविद्यालय सभागार में “सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज-2026” का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में कुल पांच टीमों ने अपने नवाचारी विचारों की प्रस्तुति दी। अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर प्रस्तुति देने वाली आरती कुमारी एवं अभय कुमार की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। सतत कृषि में मृदा स्वास्थ्य पर अंकिता कुमारी एवं मुस्कान की टीम द्वितीय तथा किसानों की आय विषय पर अंशिका यादव एवं पायल की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा तुषालक्ष्मी पांडेय, खुशी खखर, करिश्मा, नाजिया, पल्लवी, राज, कौशिक, खुशबू आदि ने भी भाग लिया।
अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी प्रो. इन्द्रदेव सिंह ने विद्यार्थियों को नवाचार व स्टार्ट-अप के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने नवाचारी सोच, परिश्रम और सामाजिक उत्तरदायित्व पर बल देते हुए आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. योगेन्द्र तिवारी ने किया।
संयोजन डॉ. मीनू श्रीवास्तव एवं डॉ. अमन मिश्र ने तथा तकनीकी सहयोग डॉ. श्यामलाल सिंह यादव ने किया।
इस अवसर पर डॉ. सीता मिश्रा, डॉ. वंदना कुमारी, डॉ. अनामिका सिंह सहित अन्य प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







