वाराणसी
शर्मीला इंटरमीडिएट कॉलेज पुआरी खुर्द हरहुआ वाराणसी में दिनांक 5 एवं 6 अक्टूबर 2026 दो दिवसीय 70वीं जनपदीय माध्यमिक विद्यालय बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
जनपद प्रतियोगिता का उद्घाटन अनिल राजभर कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और त्रिभुवन राम विधायक अजगरा विधानसभा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत गाया।

समापन कार्यक्रम में मुख्य उपस्थिति हंसराज विश्वकर्मा मंत्री लघु एवं सूक्ष्म उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की रही।

प्रतियोगिता में 14 वर्षीय 17 वर्षीय 19 वर्षीय बालक/ बालिकाओं ने भाग लिया ।
जिसमें जूनियर बालिका विजेता बच्छाव जोन तथा उपविजेता चोलापुर जोन रहा,
सीनियर बालिका में विजेता चोलापुर जाेन तथा उपविजेता बच्छाव जोन रहा,
सब जूनियर बालिका में विजेता बच्छाव जोन तथा उपविजेता चोलापुर जोन रहा
और बालक वर्ग में सब जूनियर बालक में विजेता बच्छाव जोन तथा उपविजेता चोलापुर जोन रहा,
जूनियर बालक वर्ग में विजेता मिर्जामुराद जोन तथा उपविजेता क्राइस्टनगर जोन रहा।
सीनियर बालक वर्ग में विजेता बच्छाव जोन और उपविजेता चोलापुर जोन रहा।
पूरे कार्यक्रम का आयोजन प्यारेलाल प्रबंध निदेशक शर्मिला इंटरमीडिएट कॉलेज पुआरी खुर्द ने किया। विद्यालय के शिक्षक कर्मचारी दो दिवसीय आयोजन में तन्मयता से सहयोग किया।
दो दिवसीय प्रतियोगिता के आयोजन में जनपद के खेल सचिव सर्वेश सिंह, शारीरिक शिक्षक भरत सिंह, डॉ आशीष सिंह, डॉ राजीव सिंह, जितेंद्र पटेल, उपेंद्र सिंह, शैलेंद्र सिंह, डॉ धनञ्जय त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
प्रेषक
प्यारेलाल
प्रबंधक
शर्मीला इंटर कॉलेज पुवारी खुर्द वाराणसी।
+91 94508 58432








