वाराणसी में बिना नंबर की संदिग्ध बाइक से मचा हड़कंप, कॉलोनीवासियों ने युवक को पकड़ा—पुलिस ने बाइक समेत लिया हिरासत में!

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। सिगरा थाना क्षेत्र की गांधीनगर कॉलोनी में देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कॉलोनीवासियों ने एक संदिग्ध व्यक्ति के पास बिना नंबर की बाइक देखी। बाइक के आगे और पीछे दोनों तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी थी, जिसके चलते स्थानीय लोगों को युवक और बाइक पर संदेह हुआ।

कॉलोनीवासियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची सिगरा थाना पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और बाइक को अपने कब्जे में लेकर हिरासत में ले लिया। दोनों को सिगरा थाने ले जाया गया है।

पुलिस अब बाइक के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ ही हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। बाइक पर नंबर प्लेट क्यों नहीं लगी थी और युवक वहां किस उद्देश्य से मौजूद था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

फिलहाल मामले को लेकर कॉलोनी में चर्चा और हलचल का माहौल बना हुआ है। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।