चौबेघाट अंत्येष्टि स्थल पर स्वच्छता अभियान, नगर पालिका अध्यक्ष ने लगाया झाड़ू, विद्युत शवदाह गृह का दिया भरोसा

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान और 157 घंटे के महासफाई अभियान के अंतर्गत सोमवार को चौबेघाट स्थित अंत्येष्टि स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी भाजपा कार्यकर्ताओं, सभासदों, स्थानीय नागरिकों तथा नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ चौबेघाट पहुंचे और पूरे घाट परिसर में झाड़ू लगाकर सफाई की।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता ही जीवन है और स्वच्छता ही स्वास्थ्य है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के गठन के बाद देशभर में स्वच्छता को लेकर व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से अपने संबोधन में स्वच्छता और शौचालय की आवश्यकता पर बल दिया था। स्वच्छता ही सेवा के भाव के साथ विभिन्न स्थानों पर सफाई अभियान चलाकर प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिन पर सेवा और स्वच्छता का उपहार दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के स्वास्थ्य की रक्षा के साथ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े निर्धन वर्ग का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करना है। नगर के युवाओं की भागीदारी का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि तीन युवाओं ने नागकुंड पहुंचकर सफाई अभियान चलाया है और ऐतिहासिक तथा महत्वपूर्ण स्थलों पर निरंतर सफाई की बात कही है। ऐसे युवाओं को पूरा सहयोग और हर संभव सहायता दी जाएगी।

चौबेघाट को नगर का महत्वपूर्ण अंत्येष्टि स्थल बताते हुए उन्होंने कहा कि यहां बड़ी संख्या में नागरिकों का आना जाना होता है, इसलिए बेहतर सफाई और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए नगर पालिका निरंतर प्रयास कर रही है। सुविधाओं के विस्तार के क्रम में चौबेघाट पर जल्द ही विद्युत शवदाह गृह स्थापित कराया जाएगा।

नगर विकास मंत्री ए के शर्मा के पिछले मीरजापुर भ्रमण के दौरान नगर पालिका की ओर से यह मांग रखी गई थी, जिस पर मंत्री ने जल्द स्थापना कराकर जनता को समर्पित करने का आश्वासन दिया है।

उन्होंने कहा कि चौबेघाट आने वाले नागरिकों को स्वच्छ वातावरण के साथ बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर नितिन विश्वकर्मा, रामआसरे सरोज, धीरज सोनकर, रतन बिंद, कृष्ण कुमार सिंह, अमित श्रीनेत, विष्णु सोनकर, गिरिजा शंकर निषाद सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।