वाराणसी मिशन शक्ति अभियान के तहत मंडुवाडीह थाना पुलिस की ओर से शनिवार को चांदपुर पंचायत भवन में चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं और बच्चियों को उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा से जुड़ी जानकारियाँ दी गईं।कार्यक्रम में मंडुवाडीह क्राइम इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला, उपनिरीक्षक आर.के. यादव, प्रमिला यादव, अतुल सिंह, मडौली चौकी इंचार्ज देवेंद्र कुमार दूबे, कॉन्स्टेबल दिव्या और दीपिका सिंह मौजूद रहीं।
अधिकारियों ने महिला सुरक्षा से संबंधित 1090 (वुमेन पावर लाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 181 (महिला हेल्पलाइन), 108 व 102 (स्वास्थ्य सेवा) तथा 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी।कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान नीलू पटेल ने किया, जबकि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओ.पी. पटेल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें।











Users Today : 3
Users This Year : 24842
Total Users : 37435
Views Today : 3
Total views : 73635