शिक्षक ज्ञान के साथ समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता: प्रो. दयाशंकर यादव

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

विश्व शिक्षक दिवस पर सोमवार को सकलडीहा पी.जी. कॉलेज शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों की भूमिका, शिक्षा के महत्व तथा राष्ट्र निर्माण में शिक्षक समुदाय के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पांडेय ने की।

प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने कहा कि शिक्षक समाज के मार्गदर्शक और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्ति के चरित्र, व्यक्तित्व और सामाजिक चेतना के निर्माण का आधार है। उन्होंने कहा कि बदलते तकनीकी परिवेश में शिक्षकों को विद्यार्थियों को आधुनिक ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं से भी जोड़ना होगा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता समाजशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दयाशंकर सिंह यादव ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है।” उन्होंने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में शिक्षा के स्वरूप में तेजी से परिवर्तन हो रहा है।

कृत्रिम बुद्धिमत्ता और आधुनिक तकनीक ज्ञान प्राप्त करने के प्रभावी साधन हैं, लेकिन विद्यार्थियों में मानवीय संवेदना, नैतिक मूल्यों, संस्कार और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने में शिक्षक की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षकों की भूमिका केंद्रीय है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।