पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल के साथ थाना विन्ध्याचल क्षेत्र में पैदल गश्त/भ्रमण कर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए दुकानदारों/व्यवसायी बन्धुओं से जनसंवाद स्थापित कर सम्बन्धित को दिया गया आवश्यक दिशा निर्देश–

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर । अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा जनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था को अक्षुण्ण बनाये रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना विन्ध्याचल क्षेत्र में पैदल गश्त/भ्रमण किया गया । पैदल गश्त का प्रारम्भ थाना विन्ध्याचल क्षेत्रान्तर्गत अमरावती चौराहे से किया गया जो रेहड़ा चुंगी, बंगाली तिराहा, पुरानी वीआईपी होते हुए माँ विन्ध्यवासिनी मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ ।

इस दौरान दुकानदारों/व्यवसायी बन्धुओं से जनसंवाद स्थापित किया गया तथा सड़क के किनारे दुकानदारों द्वारा किये गये अतिक्रमण को हटाने के लिए बताया गया । पैदल गश्त के दौरान क्षेत्र के ट्रैफिक कन्जेशन प्वाइंट का विशेष रूप से ध्यान देते हुए समुचित यातायात प्रबंधन सहित आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया तथा संदिग्ध व्यक्तियो/वाहनों की चेकिंग कराते हुए

दोषपूर्ण नम्बर प्लेट युक्त वाहनों के विरूद्ध अभियान चलाकर एमवी एक्ट के तहत चालान की कार्यवाही करायी गयी ।उक्त पैदल गश्त/भ्रमण के दौरान क्षेत्राधिकारी नगर, थानाध्यक्ष विन्ध्याचल सहित भारी संख्या में पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं रिक्रूट आरक्षीगण मौजूद रहें ।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।