विनीत कुमार तिवारी पाटलिपुत्र ट्रेन को गहमर स्टेशन पर ठहराव के लिए पहुचे गाजीपुर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

गाजीपुर के गहमर में जदयू प्रदेश प्रवक्ता विनीत कुमार तिवारी सोमवार को पाटलिपुत्र ट्रेन के गहमर स्टेशन पर ठहराव के सिलसिले में पहुंचे। स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गहमर रेलवे स्टेशन पर हाईमास्ट राष्ट्रीय ध्वज लगाने की मांग को लेकर उन्हें पत्र सौंपा।

ग्रामीणों ने पत्र में बताया कि गहमर सैनिक बहुल क्षेत्र है। यहां बड़ी संख्या में युवा सेना में सेवा दे रहे हैं और 15 हजार से अधिक पूर्व सैनिक व वीर नारियों के परिवार रहते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि स्टेशन पर हाईमास्ट तिरंगा लगने से क्षेत्र की सैन्य पृष्ठभूमि और पहचान प्रदर्शित होगी।

विनीत कुमार तिवारी ने ग्रामीणों को हाईमास्ट राष्ट्रीय ध्वज स्थापित कराने के लिए प्रयास करने का भरोसा दिया।

उन्होंने बताया कि नालंदा सांसद कौशलेन्द्र कुमार के प्रयास से 6 अक्टूबर से पाटलिपुत्र ट्रेन का गहमर स्टेशन पर ठहराव निर्धारित हुआ है। सांसद कौशलेन्द्र कुमार 6 अक्टूबर को गहमर पहुंचकर ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।