सकलडीहा,
कस्बा के नागेपुर गांव में रविवार को ग्रामीणों ने अधूरा सड़क निर्माण को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि जिला पंचायत ने 100 मीटर इंटरलॉकिंग सड़क बनाने की मंजूरी दी थी। लेकिन कार्यदायी संस्था ने महज 60 मीटर ही काम किया और उसे अधूरा छोड़ दिया। जिससे आवागमन में समस्या हो रही है। अधूरा सड़क निर्माण कराये जाने की मांग किया।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते दस सालों से कच्ची मिट्टी के रास्ते से आ-जा रहे थे। सकलडीहा पीजी कॉलेज के सामने की कॉलोनी में बड़ी सख्या में लोग रहते हैं। कच्ची सड़क होने से बुजुर्ग, मरीज और बच्चों को काफी समस्या होती है। रात के अंधेरे में लोग गिरकर चोटिल होते है। जिनके लिए यह सड़क बेहद जरूरी है।
ग्रामीणों ने अधूरा इंटर लॉकिंग मार्ग को पूरा कराये जाने की मांग किया है। चेतावनी कि अगर जल्द सड़क नहीं बनी, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। विरोध जताने वालों में राजू प्रजापति, राकेश प्रजापति, बबलू प्रजापति, चंदन पासवान, जितेंद्र राय, किशन राय, रमेश राय, संतोष मौर्य, चंद्रावती, कुसुम देवी, सरिता सिंह, जानकी देवी, अनिल सिंह और चंदन सिंह समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।







