396 नगर बिधानसभा में संविधान आरक्षण बचाओ पीडीए जन पंचायत सम्मेलन समारोह सम्पन्न हुआ। पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जनपद मीरजापुर

मिर्जापुर । 396 नगर विधानसभा संविधान आरक्षण बचाओ पीडीए जन पंचायत सम्मेलन विकास खण्ड कोन स्थित मिश्रीलाल पब्लिक स्कूल मवैया में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संविधान बचाओ एवं लोकतंत्र बचाओ सप्ताह पर चर्चा की गई। इस अवसर पर जन पंचायत की अध्यक्षता कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव एवं संचालन नगर विधानसभा सत्य प्रकाश यादव ने किया।

इस अवसर पर आयोजित जन पंचायत सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि संविधान बचाने का आह्वान करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को मजबूत बनाने का काम करें।

कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प ले। उन्होने लगे हाथ चुनाव आयोग को हमलावार होते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रही है। जनपद में लाखो वोट काटा गया है। कहा कि 8 अक्टूबर को पैदल मार्च निकाला जायेगा जिसमें भारी से भारी संख्या में आप सहभागिता करने का काम करें।

सम्मेलन को पूर्व मंत्री कैलाश चौरसिया, सुरेन्द्र सिंह पटेल, मुन्नी यादव, आशीष यादव, रोहित शुक्ला, संतोष गोयल, राममिलन यादव, अशेाक यादव, दामोदर प्रसाद मौर्या, परवेज खान, राजेश भारती, अभय यादव, आदर्श यादव, रामराज यादव, पतालू यादव, रतन सिंह पटेल, दुर्गा सिंह, रमाकान्त यादव, बद्री कवि, डा0 अरविन्द श्रीवास्तव, सूरज यादव, श्यामसुन्दर सोनकर, शीतला प्रसाद आदि हजारो लोग मौजूद रहें।

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।