महाराजा अग्रसेन जयंती सप्ताह के तहत जलेबी दौड़ व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर।

अग्रवाल नवयुवक समिति मीरजापुर द्वारा श्रीश्री 1008 महाराजा अग्रसेन जी की 5151 वीं जयन्ती सप्ताह-2026 के तहत रविवार, 4 अक्टूबर को जलेबी दौड़ (3 से 5 वर्ष तक के बच्चों के लिए), चित्रकला प्रतियोगिता (कनिष्ठ व वरिष्ठ वर्ग) का आयोजन किया गया। विभिन्न आयु के बालक/बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। सभी कार्यक्रमों में बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

जलेबी दौड़ में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पूरे जोश और खेल भावना के साथ भाग लिया, जबकि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और रचनात्मकता को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

विजेताओं को समिति की ओर से सभी प्रतियोगिताओं में पुरस्कृत किया गया और प्रत्येक प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय विजेताओं को चुना गया। अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों के अन्दर छिपी प्रतिभाओं का विकास होता है। इसके साथ ही सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर अभिभावकों एवं समाज के लोगों ने समिति के प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम के संयोजक प्रवीन अग्रवाल, शशिकान्त अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, निखिल अग्रवाल रहे। कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष नितिन अग्रवाल, मंत्री पियूष अग्रवाल के साथ शासन समिति अध्यक्ष अनिल अग्रवाल,

मंत्री राजीव अग्रवाल, निर्भय अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, शरद गोयल, नितिश अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, नमन मित्तल, अनेप अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, अविनाश गोयल, अक्षय कृष्ण गर्ग आदि पदाधिकारी रहे। आयोजक निखार अग्रवाल, नितेश अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, निशांत अग्रवाल रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।