चन्दौली चहनिया
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शनिवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्साधिकारी डा.संदीप सिंह के देखरेख में किया गया ।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अरुण जायसवाल ने फीता काटकर स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया ।
कैंप में दर्जनों लोगों ने स्वास्थ्य शिविर का लाभ उठाया ।

शिविर में सीबीसी,मलेरिया,टाइफाइड,शुगर,टीबी,डायबिटीज,वायरल बुखार आदि मरीजों की पंजीकरण,जांच और निशुल्क दवा का वितरण किया गया ।
शिविर में संबोधित करते हुए प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि सरकार द्वारा इस तरह की विभिन्न योजनाएं चलाकर लोगो को लाभान्वित किया जा रहा है । पहले की अपेक्षा अब स्वास्थ्य सेवाएं काफी योजनाओं को लेकर आया है । लोगो के इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ा नहीं जा रहा है । सरकार की योजना आयुष्मान कार्ड से लोग बड़े बड़े हॉस्पिटलों में इलाज करा रहे है ।
इस दौरान डा.शिशिर मिश्रा,डा.दीक्षा, डा.सुरेंद्र कुमार,डा.विजय कुमार,एलटी अमित कुमार,चुलबुल कुमार,फार्मासिस्ट मुकेश कुमार सिंह,एचईओ राकेश प्रताप सिंह,ए आर ओ विक्रांत सिंह,आरबीपीएम रोशन आरा, एएनएम साधना पांडे,सुनीता देवी,अर्चना देवी,अजय भारती आदि उपस्थित रहे ।







