चन्दौली कंदवा
संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने जिवित्पुत्रिका व्रत रखा। तीन दिवसीय व्रत के दूसरे दिन पूरा दिन निर्जला रहकर शाम को माताओं ने पूजा अर्चना कर अपने पुत्र की लंबी आयु की कामना की गयी।रविवार को माताएं पारण कर व्रत का उद्धापन करेंगी।
जिवित्पुत्रिका व्रत अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है।सप्तमी तिथी को नहाय खाय से व्रत की शुरुआत होती है।अगले दिन निर्जला रहकर मंदिर जलाशयों के किनारे सूर्य उपासना कर पुत्र के दीर्घायु की कामना की जाती है।
इसी क्रम मे विकास खंड बरहनी के गांवो मे माताओं ने व्रत रहकर पूजा अर्चना कर अपने अपने पुत्रों के लंबी आयु की कामना की गयी।







