लालपुर पांडेयपुर में प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ पैदल गश्त के दौरान एक शराब की दुकान पर छापा मारा।इस कार्रवाई से शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया।दुकानदार को शराब पीने की अनुमति न देने और नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।

पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।स्थानीय लोगों ने इस कदम को क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बढ़ाने वाला बताया।







