वाराणसी
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के महान सपूत, पूर्व प्रधानमंत्री और भारतरत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर रामनगर में आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
विधायक ने कहा कि शास्त्री जी का जीवन सादगी, ईमानदारी, राष्ट्रभक्ति और जनसेवा का आदर्श है। उनका प्रसिद्ध मंत्र “जय जवान, जय किसान” देश के जवान और किसान की भूमिका को सम्मान देने वाली महान सोच थी। रामनगर में शास्त्री जी का पैतृक आवास होना क्षेत्रवासियों के लिए गौरव का विषय है।
उन्होंने कहा कि शास्त्री जी से प्रेरणा लेकर जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल पद पर रहना नहीं, बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना है। इसी भावना से वे प्रतिदिन क्षेत्र में पैदल जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनते हैं और जनसुनवाई के माध्यम से उनके समाधान का प्रयास करते हैं।

विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच किसी प्रकार का भय नहीं होना चाहिए। इसी उद्देश्य से उन्होंने अपनी सुरक्षा व्यवस्था में भी ऐसे बदलाव किए, जिससे आम लोग उनसे सहजता से संवाद कर सकें।
उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि शास्त्री जी की जयंती पर उनके आदर्शों को जीवन और सार्वजनिक व्यवहार में उतारने का संकल्प लें तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजन श्रीवास्तव , मुख्य वक्ता डॉ. कुमुद रंजन , विशिष्ट अतिथि डॉ. अत्रि भारद्वाज , संचालक मनोज श्रीवास्तव , शास्त्री के फुफेरे भाई ज्ञान शंकर श्रीवास्तव , भतीजे शिवेन्द्र शास्त्री , बहू श्वेता शास्त्री , अशोक जायसवाल , डॉ. अनुप गुप्ता, सृजन श्रीवास्तव , बेनी माधव , रितेश राय, भईया लाल , वीरेंद्र मौर्या,राजकुमार सिंह, रितेश पाल,कुलदीप सेठ,आलोक सिंह, महेंद्र, गोविंद , उदय,जितेंद्र, अनुराग, दिव्यांश,स्वयं, कृष्णा सहित भाजपा कार्यकर्ता, माताएं-बहनें, युवा साथी एवं रामनगरवासी उपस्थित रहे।








