संचारी रोगों से बचाव शुरू हुआ ‘संचारी दस्तक’ अभियान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

संचारी रोगों की रोकथाम और आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरुवार को जिले में संचारी दस्तक अभियान का शुभारंभ किया गया। टीबी चिकित्सालय परिसर में विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिंशू’ ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभियान के सफल संचालन की शपथ दिलाने के बाद जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

रैली के दौरान लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए पोस्टर और पंपलेट वितरित किए गए। इस दौरान “जल जमाव होगा जहां, मच्छर पैदा होंगे वहां”, “साफ पानी, साफ हाथ, संचारी रोगों को देंगे मात” जैसे स्लोगन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता और मच्छरजनित रोगों से बचाव का संदेश दिया गया।

रैली टीबी चिकित्सालय परिसर से गांधी तिराहा होते हुए वापस टीबी चिकित्सालय परिसर पहुंचकर समाप्त हुई।

विधान परिषद सदस्य ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को अभियान को कार्ययोजना के अनुसार समयबद्ध और प्रभावी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रत्येक गतिविधि की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।

एक से 31 अक्टूबर तक चलने वाले अभियान में पंचायती राज, नगर विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, पशुपालन और कृषि विभाग सहित अन्य विभागों की सहभागिता रहेगी।

अभियान के तहत साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, जल निकासी, एंटी लार्वा दवा का छिड़काव, फॉगिंग, ब्रीडिंग सोर्स सर्वे और सोर्स रिडक्शन जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी। साथ ही किसानों, पशुपालकों, स्कूली बच्चों और आमजन को संचारी रोगों के बचाव, जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर सीएमओ डॉ. गंगाराम गौतम, नोडल अधिकारी वीबीडी डॉ. आलोक कुमार सिंह, डीटीओ डॉ. विशाल यादव, जिला मलेरिया अधिकारी सुनील कुमार यादव समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।