वाराणसी
गुरुनानक खालसा बालिका इंटर कॉलेज की दो होनहार छात्राओं, मानवी यादव तथा कृतिका गुप्ता ने खेल के क्षेत्र में विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इन दोनों छात्राओं का चयन 70वीं प्रदेशीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए हुआ है।


विद्यालय की खेल शिक्षिका एवं ताइक्वांडो कोच सृष्टि ने जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 3 अक्टूबर से मुरारी इंटर कॉलेज, सहजनवा, गोरखपुर में आयोजित होने जा रही है।
प्रतियोगिता में मानवी यादव 26-29 किलोग्राम भार वर्ग में और कृतिका गुप्ता 68+ किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। दोनों छात्राएं इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पूरी तरह तैयार हैं और ३ अक्टूबर को गोरखपुर के लिए रवाना होंगी।
छात्राओं की इस शानदार सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधन तंत्र तथा समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया है। सभी ने मानवी, कृतिका और उनकी कोच सृष्टि को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन और स्वर्णिम जीत के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।







