वाराणसी:
गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर इंडियन ऑयल की ओर से श्री रामेश्वर फिलिंग स्टेशन और पैराडाइज लॉन में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान में पुनीत प्रताप सिंह, अनुज प्रताप सिंह, गौरव कुमार, कुमार संवत (इंडियन ऑयल), श्याम कुमार केसरी, डॉ. उत्कर्ष केसरी और उद्भव केसरी शामिल रहे।

बाद में अभिनव विचार मंच के अध्यक्ष अमूल्य चंद्र सिन्हा, नुरुल शेख, सपन सिंह और डॉ. अनिल सिंह पटेल ने वृक्षारोपण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।







