सकलडीहा में नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का भव्य आयोजन, उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा चंदौली

सकलडीहा कस्बा स्थित श्री राम जानकी मंदिर (दुर्गा मंदिर के बगल में, पोखरा पर) में इन दिनों नौ दिवसीय श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव की धूम है। इस धार्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर पुण्य लाभ कमा रहे हैं। आमंत्रण पत्र के अनुसार, इस भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ 20 सितंबर 2026 को हुआ था।

कथा का क्रम लगातार जारी है और 28 सितंबर 2026 (सोमवार) को कथा विश्राम का दिन तय किया गया है। इसके अगले दिन, यानी 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) को यज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल प्रसाद वितरण (भंडारा) के साथ इस नौ दिवसीय धार्मिक महोत्सव का विधि-विधान से समापन होगा।

इस ज्ञान यज्ञ में कथाव्यास के रूप में पधारे प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) के सुप्रसिद्ध पं. राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी (शास्त्री जी) अपने मुखारविंद से श्रीराम चरित मानस के विभिन्न प्रसंगों पर अमृत वर्षा कर रहे हैं। उनके भजनों और ज्ञानवर्धक प्रसंगों को सुनकर भक्त भावविभोर हो रहे हैं। कथा का समय प्रतिदिन सायं 07 बजे से प्रभु इच्छा तक निर्धारित किया गया है।

 

इस महोत्सव को सफल बनाने में कार्यक्रम के महंत पं. रविशंकर शुक्ला और समस्त क्षेत्रवासियों एवं नगरवासियों की सक्रिय भूमिका है। कथा मंडली के आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों और रामभक्तों से अपील की है कि वे इस महोत्सव में सपरिवार पधारकर कथा श्रवण करें और पुण्य के भागी बनें।

आयोजकों ने यह भी अवगत कराया है कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से सार्वजनिक है और श्रद्धालुओं के सहयोग से ही श्रीराम कथा मंडली की व्यवस्थाएं व भोजन प्रसाद संचालित किया जा रहा है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई