सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

पूर्व की घटना-

दिनांक 20.09.2026 को समय लगभग 07:00 बजे शाम वादिनी शकुन्तला देवी पत्नी नखडू पासवान, निवासी ग्राम जलालपुर, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली द्वारा थाना सकलडीहा पर लिखित तहरीर दिया गया कि बाजार से घर जाते समय अभियुक्त गणेश राम पुत्र हरिदास राम, निवासी ग्राम खडेहरा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली द्वारा महिला के साथ छेड़खानी की गई तथा विरोध करने पर गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया गया। पीड़िता की प्राप्त तहरीर दिनांक 21.09.2026 के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 187/2026 धारा 75 व 109(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित थी।

चंदौली- उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 187/2026 धारा 75, 109(1) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त गणेश राम पुत्र हरिदास राम, निवासी ग्राम खडेहरा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 22 वर्ष को दिनांक 27.09.2026 समय करीब 12:30 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम खडेहरा, थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय, चन्दौली हेतु रवाना किया जा रहा है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई