धानापुर (चंदौली)
शहीदगांव में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। सभी ने प्रधानमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और उनके द्वारा देशहित, समाजसेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा जनभागीदारी से जुड़े विषयों पर दिए गए संदेशों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुशील सिंह ने कहा कि ‘मन की बात’ के माध्यम से प्रधानमंत्री देश के अलग-अलग हिस्सों में बेहतर कार्य कर रहे लोगों और समाज के प्रेरणादायक प्रयासों को देशवासियों के सामने रखते हैं। इससे आम लोगों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है।
कार्यक्रम के उपरांत विधायक सुशील सिंह और ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह ने ब्लॉक प्रांगण में फलदार पौधों का पौधरोपण किया।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पौधरोपण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए निरंतर चलने वाला प्रयास होना चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष आचार्य रमेश द्विवेदी, सुजीत जायसवाल, अभय सिंह, प्रवीण पाण्डेय, पंकज प्रसून पांडेय, रामप्रवेश, सत्यवान मौर्य, अभय सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।







