वाराणसी
बड़ागांव थानाक्षेत्र के अंतर्गत खटौरा गांव में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का आयोजन 27 सितंबर से प्रारंभ किया गया। जिसका शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा से की गई।
कथा स्थल सुरजकुमारी कुंज से चौरा माता मंदिर परिसर से होते हुए पूरे गांव पौराणिक स्थल का भ्रमण करते हुए कथा स्थल पहुंचे।
भक्त गणों ने स्नान किया तथा कलश स्थापित महिलाओं ने स्नान कर एवं वहां से जल लेकर आने के बाद कलश को उसी रास्ते से यात्रा वापिस हुई यज्ञ स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच स्थापित किया गया।
कलश यात्रा में शामिल कन्याएं व महिलाएं सिर पर कलश लिए हुए चल रही थीं तो आगे गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए।
इसके उपरांत वैदिक मंत्र के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना कर श्रीमद् भागवत ग्रंथ स्वरूप बिराजमान किया गया।।
कथा वाचक डॉ चंद्रमणि त्रिपाठी (पूर्व प्राचार्य)जी ने कलश यात्रा का महत्व बताते हुए कहा कलश का हिंदू धर्म में बहुत ही महत्व है।
यज्ञशाला से निवृत होकर,कथा का शुभारंभ किया तथा रसमयी कथा श्रवण कराई ।
भागवत कथा का शुभारंभ 27सितबर से प्रारंभ होकर 6 अक्टूबर तक प्रतिदिन 3 बजे से संध्या 6:00 तक आयोजित होगी।







