पूर्व विधायक स्व. अमरनाथ दुबे की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित, 18 यूनिट रक्त एकत्र

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कठिरांव (वाराणसी): पूर्व विधायक स्व. अमरनाथ दुबे की पावन पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को सरयू प्रसाद इंटर कॉलेज, कठिरांव के प्रांगण में ‘अभ्युदय सेवा समिति’ एवं ‘नीफा’ (NIFAA) के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ अतिथियों द्वारा स्व. अमरनाथ दुबे के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस मानवीय पहल में हरशंकरानन्द जी ब्लड एंड कंपोनेंट बैंक (रक्त केंद्र) की कुशल मेडिकल टीम के सहयोग से कुल 18 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। शिविर में विद्यालय के सम्मानित शिक्षकों, युवाओं एवं स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर जीवन रक्षा का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक डॉo अवधेश सिंह, एसडीएम पिंडरा कुंदन राज कपूर, ब्लॉक प्रमुख संरक्षक रवि शंकर सिंह, विपिन पाठक, नंदलाल त्रिपाठी, दिलीप दुबे, संदीप दुबे, अमित दुबे, सिंटू पांडे,अनुराग सिंह, सुधीर सिंह, अमिताभ दुबे, मनीष पाठक, धर्मेंद्र सिंह प्रमुख पिंडरा, शाहिद शेख,

संतोष सिंह अनुपम एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक व स्टाफ गण उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए इस सेवा कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की। विद्यालय ल प्रबन्धक डॉo आदित्य दुबे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई