शहर कोतवाली के सामने तीन मंजिला व्यापारिक संकुल की नींव पड़ी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर। शहर कोतवाली के सामने प्रस्तावित तीन मंजिला व्यापारिक संकुल के निर्माण कार्य का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने संकुल की नींव रखी। प्रस्तावित संकुल में भूतल, प्रथम तल तथा द्वितीय तल पर दुकानों का निर्माण कराया जाएगा।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने कहा कि व्यापारिक संकुल के बन जाने के बाद नगरवासियों को एक ही स्थान पर दैनिक उपयोग की सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध हो सकेंगी। इससे खरीदारी के लिए लोगों को अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा तथा नगर में सुव्यवस्थित बाजार की सुविधा विकसित होगी।

उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां विभिन्न प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान संचालित होंगे, जिससे नागरिकों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ स्थानीय व्यापार को भी नया आधार मिलेगा। नींव पूजन के साथ ही निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराने पर विशेष जोर दिया, ताकि नगर की जनता को इस संकुल का पूरा लाभ मिल सके।

इस मौके पर नगर पालिका के सभासद दुर्गा प्रसाद यादव, सभासद पति किशन कसेरा, उत्तर प्रदेश जल निगम के अधिकारी, ठेकेदार रविंद्र कुमार यादव सहित नगर पालिका के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई