दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड में गणेश पूजा एवं सुंदरकांड पाठ संपन्;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

दिलीप बिल्डकॉन लिमिटेड के O&M वाराणसी–डगमगपुर एवं डगमगपुर–लालगंज परियोजना परिसर में शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को गणेश पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान गणेश के अभिषेक एवं हवन से हुआ। इसके पश्चात सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में परियोजना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान के बाद गणेश जी का विसर्जन किया गया। अंत में सभी उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद एवं भोजन का वितरण किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित सभी स्टाफ सदस्यों ने भगवान गणेश से परियोजना की सफलता, सभी कर्मचारियों की सुख-समृद्धि एवं क्षेत्र की उन्नति की कामना की।

 

रिपोर्ट – ईशान मिल्की

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई