मिशन शक्ति फेज़–05 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत पुलिस उपायुक्त गोमती ज़ोन द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के संबंध में गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए गए
शासन की मंशा के अनुरूप प्रदेशभर में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु संचालित “मिशन शक्ति फेज़–05 (द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत दिनांक 02.10.2025 से 11.10.2025 तक गोमती ज़ोन पुलिस द्वारा विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इसी क्रम में दिनांक 10.10.2025 को आकाश पटेल, पुलिस उपायुक्त, गोमती ज़ोन द्वारा होटल बनारस किला, बाबतपुर में गोमती
गोष्ठी में मिशन शक्ति फेज़–05 के उद्देश्यों एवं गतिविधियों के संबंध में प्रतिभागियों को जागरूक किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं सुझावों को सुना गया। स्कूल और कॉलेज के प्रधानाध्यापकों तथा चिकित्सकों द्वारा उठाई गई महिलाओं और बालिकाओं से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण आवश्यक दिशा–निर्देश प्रदान किए गए।
अभियान के अंतर्गत प्रतिभागियों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं से संबंधित प्रचलित कानून और सरकार की विभिन्न जन–कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में गोमती ज़ोन के सहायक पुलिस आयुक्त पिण्डरा व राजातालाब, थाना प्रभारीगण एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।










Users Today : 18
Users This Year : 24857
Total Users : 37450
Views Today : 26
Total views : 73658