लापता बेटी की तलाश में दूसरे जिले या राज्य जाने वाली पुलिस टीम का खर्च उठाएगी पुलिस SSP ने जिले के सभी 30 थानों को अपराध संख्या और आबादी के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटा थानों को
हर महीने 25, 40 और 50 हजार रुपये का अलग विवेचना बजट मिलेगा इसी बजट से निजी वाहन किराये से लेकर पुलिस टीम के ट्रेन टिकट तक का खर्च उठाया जाएगा परिजनों को वाहन जुटाने की परेशानी से मिलेगी राहत, पुलिस अपने खर्च पर करेगी तलाश







