पड़री (मीरजापुर)। थाना पड़री पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने और दुष्कर्म के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। 26 जुलाई को पीड़िता के पिता की तहरीर पर थाना पड़री में मुकदमा अपराध संख्या 208/2026 धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी।
पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।
24 सितंबर को उपनिरीक्षक कैलाश नाथ सिंह मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी सूरज कुमार पाण्डेय उर्फ हर्ष पाण्डेय पुत्र स्वर्गीय बैकुण्ठ पाण्डेय निवासी पकरी का पुरा बेलवन थाना पड़री को धारा 137(2), 87, 64(1) भारतीय न्याय संहिता व 3/4 पाक्सो अधिनियम में गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय/कारागार भेज दिया गया।







