मड़िहान पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोपी गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मड़िहान थाना मड़िहान पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है। 21 सितंबर को पीड़िता की मां की तहरीर पर थाना मड़िहान में मुकदमा अपराध संख्या 230/2026 धारा 137(2), 87 भारतीय न्याय संहिता के तहत पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अभियान व क्षेत्राधिकारी अभियान के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

24 सितंबर को उपनिरीक्षक चन्द्रजीत सिंह यादव मय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी मान सिंह पुत्र कैलाश निवासी बघैला थाना मड़िहान को धारा 137(2), 87, 64(1) भारतीय न्याय संहिता व 3/4 पाक्सो अधिनियम में गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय/कारागार भेज दिया गया।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।