वाराणसी। 22, 23 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयर शो को लेकर वाराणसी पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने नमोघाट, राजघाट और भैसासुर घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
संभावित 30 लाख लोगों की भीड़ को देखते हुए पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को विस्तृत भीड़ प्रबंधन योजना तैयार करने के निर्देश दिए। आमजन के प्रवेश-निकास मार्ग, पैदल आवागमन, पार्किंग और भीड़ के दबाव वाले स्थानों की समीक्षा की गई।
जरूरत के अनुसार बैरिकेडिंग, होल्डिंग एरिया, वैकल्पिक मार्ग और डायवर्जन व्यवस्था तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि एयर शो के दौरान यातायात और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जा सके।







