चंदौली/कंदवा
गंगा नदी से निकली मुख्य नहर से नरवन के किसानों के खेत सिंचित होते हैं।यहां नहर की साफ सफाई के नाम पर हर वर्ष धन खर्च किए जाने के बावजूद टेल पर मुख्य नहर जलकुंभी,घास फूंस से पटी पडी है।यदि समय रहते साफ सफाई नहीं हुआ तो आगे आने वाले दिनों मे किसानों को सिंचाई मे परेशानी होगी साफ सफाई की यहां मांग है।
नारायन से निकली मुख्य गंगा नहर जनपद के टेल पर कंजेहरा तक के किसानों के खेतों को सिंचित करती है।इससे कई छोटे छोटे माइनरें भी निकली हैं। वर्तमान मे असना कंजेहरा के समीप नहर झाड,झंखाड घास फूस से पटी पडी है।
हाल फिलहाल तो इंद्र देव किसानों पर मेहरबान हैं रुक रुककर हो रही बारिश से धान की फसलों को पानी रुपी संजीवनी मिल जा रहा है लेकिन यदि आगे दिनों मे मौसम का तेवर बदला व धान जब फूटने की ओर अग्रसर होगा तब किसानों को पानी की आवश्यकता होगी ऐसे मे पटी नहर से खेतों की सिंचाई कैसे हो पाएगी यह सोच किसान चिंतित है।
अलगू यादव,श्यामलाल,त्रिभुवन सिंह,सुभाष गोंड,केषनाथ,चंद्रमा,अशोक सहित अन्य किसानों द्वारा समय रहते नहर की साफ सफाई की मांग की गयी है।







