सकलडीहा
कोतवाली क्षेत्र के नैईकोर्ट गांव निवासी 20 वर्षीय आनंद कुमार पुत्र बाबूलाल गुरुवार को अपने बहनोई को छोड़कर धुरिकोर्ट से बाइक से घर लौट रहा था। वह मनिहरा गांव के समीप पहुंचा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल अपने वाहन से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वही चिकित्सक डॉ. संजीव जायसवाल, फार्मासिस्ट आनंद वर्मा एवं शिवेंद्र सिंह ने प्राथमिक उपचार किया।चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।







