भैदपुर-बहादुरपुर सिंचाई विभाग के एक खाली कमरा बना हथियार का फैक्ट्री

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानिया ( गाजीपुर) में पुलिस ने मंगलवार देर रात अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। सोचने वाली बात यह है l कि हथियार बनाने का यह काम कोतवाली क्षेत्र के भैदपुर-बहादुरपुर में सिंचाई विभाग के एक खाली कमरे में चल रहा था। मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कमरे में छापा मारा तो वहां तीन लोग हथियार बनाते मिले। पुलिस ने तीनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के पहुंचते ही कमरे में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान कमरे से बड़ी संख्या में तैयार हथियार और हथियार बनाने के सामान बरामद हुए।

पुलिस ने मौके से मनोज कुमार राय निवासी ताजपुर मांझा, थाना जमानिया, पन्नालाल बिंद निवासी भूताहियाटांड़, थाना कोतवाली गाजीपुर और सोनू बिंद निवासी सकरा, थाना कोतवाली गाजीपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस अब तीनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के जरिए यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है

कि हथियार बनाने का काम कौन संचालित कर रहा था और इसमें अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं।छापेमारी के दौरान पुलिस ने कमरे से नौ तैयार देशी तमंचे और तीन आधे बने तमंचे बरामद किए। इसके अलावा एक .32 बोर रिवाल्वर और एक 12 बोर तमंचा भी मिला। मौके से 315 बोर के पांच जिंदा कारतूस और एक खाली कारतूस बरामद किया गया। हथियारों की यह बरामदगी देखकर पुलिस और मुस्तैद हो गई।

कमरे में तैयार हथियार के साथ असलहा बनाने वाले औजार भी बरामद हुआ। इसमें पिस्टल की खाली बॉडी, तमंचों के बट, स्प्रिंग, पाइप, पेचकस और हथौड़ी मुख्य रूप से शामिल हैं। मौके पर हथियार बनाने वाली भट्ठी भी मिली। इससे पुलिस को आशंका है कि कमरे का इस्तेमाल लंबे समय से हथियार बनाने के लिए किया जा रहा हो सकता हैl

अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सिंचाई विभाग के खाली कमरे में अवैध असलहा बनाने का काम कब से चल रहा था। इसके साथ ही पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने अब तक कितने हथियार तैयार किए और इनकी सप्लाई कहां-कहां की गई।

हथियारों की सप्लाई चेन और खरीदारों की जानकारी जुटाने के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।पुलिस ने बरामद हथियारों और सामान को कब्जे में लेकर तीनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर ,पूरे नेटवर्क की जांच पड़ताल में जुट गई है।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई