महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर ने बनारस व वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण किया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी न्यूज़ :-,

पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने एक दिवसीय निरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 21 सितम्बर 2026 को बनारस एवं वाराणसी सिटी स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया उनके साथ प्रमुख मुख्य इंजीनियर तुषार कांत पांडेय, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी नवीन कुमार झा , प्रमुख मुख्य याँत्रिक इंजीनियर रविश कुमार तथा मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन उपस्थित रहे।

महाप्रबंधक बोरवणकर ने सर्व प्रथम बनारस स्टेशन यार्ड में बनने वाले 03 मीटर चौड़े उपरिगामी पैदल मार्ग की कार्ययोजना एवं प्रगति का निरीक्षण किया। महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत मानचित्र के माध्यम से विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा अधिकारियों को उच्च गुणवत्ता बनाए रखने, निर्धारित मानकों का पालन करने और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

नियमित निगरानी व समीक्षा पर भी जोर दिया गया।

स्वच्छता ही सेवा अभियान में सफाई कर्मियों से मुलाकात

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के अंतर्गत महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने संविदा सफाई कर्मियों से सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कर्मियों को पीपीई किट प्रदान की तथा सेल्फी पॉइंट पर उनके साथ फोटो खिंचवाकर उनका उत्साह वर्धन किया। स्वच्छता कार्यों को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक

भारतेंदु सभागार में पीपीटी के माध्यम से वाराणसी मंडल के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। महाप्रबंधक ने अधिकारियों को समय-सीमा का पालन, गुणवत्ता से समझौता न करने तथा यात्री सुविधाओं व संरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने विभिन्न यूनियनों एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधियों से भी शिष्टाचार भेंट की ।

वाराणसी सिटी स्टेशन का भी निरीक्षण

इसके पश्चात महाप्रबंधक ने वाराणसी सिटी स्टेशन का निरीक्षण कर यात्री सुख-सुविधाओं का जायजा लिया। यहां भी अमृत भारत योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन 12 मीटर चौड़े एफओबी सहित अन्य कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को समयबद्ध पूर्णता, गुणवत्ता, संरक्षा मानकों का पालन तथा यात्रियों को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

निर्माणाधीन लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) का निरीक्षण

इसके पश्चात महाप्रबंधक ने उन्होंने वाराणसी सिटी–सारनाथ के मध्य समपार संख्या 22A पर निर्माणाधीन लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) अशोक कुमार वर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) अजय सिंह सहित सभी शाखा अधिकारी उपस्थित रहे।।

 

रिपोर्ट  –  विवेक कुमार यादव 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई