बनकट क्षेत्र: बीते दिनों बनकट फाटक के पास आवारा कुत्ते के हमले में गंभीर रूप से घायल 4 साल की मासूम सायबा की रेबीज के संक्रमण के कारण दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है और पूरे इलाके में भारी आक्रोश है।
क्षेत्रीय निवासियों का आरोप है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आए दिन मासूम बच्चों और राहगीरों पर हमले हो रहे हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
एनिमल बर्थ कंट्रोल और टीकाकरण के दावे केवल कागजों तक सीमित हैं। स्थानीय जनता अब तीखा सवाल पूछ रही है कि आखिर प्रशासन की इस घोर लापरवाही और 4 साल की मासूम सायबा की मौत का जिम्मेदार कौन है? लोगों ने आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़वाने और पीड़ित परिवार को न्याय देने की मांग की है।







